
जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अलीगंज शुधांशु शेखर के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पर पंजीकृत मुअसं0– 84/2025 धारा 70(2) बीएनएस व 5/6 पोक्सो एक्ट में वांछित चल रहे अभियुक्त नौशाद पुत्र जव्वार व नजर पुत्र रियाज निवासीगण ग्राम नगला अमर सिंह थाना जैथरा जिला एटा को आज दिनांक 08.04.2025 को दरियाबगंज तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नोट– दिनांक 04.04.2025 को एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–
- नौशाद पुत्र जव्वार निवासी ग्राम नगला अमर सिंह थाना जैथरा जिला एटा
- नजर पुत्र रियाज निवासी ग्राम नगला अमर सिंह थाना जैथरा जिला एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- प्रभारी निरीक्षक शम्भूनाथ सिंह
- उ0नि0 देवेन्द्र कुमार
- है0का0 विजय कुमार
- का0 विपिन भाटी