शर्मनाक! रेप के बाद गर्भवती हुई कैंसर पीड़ित नाबालिग लड़की, कीमो ट्रीटमेंट के दौरान चला पता

महाराष्ट्र: शर्मनाक! रेप के बाद गर्भवती हुई कैंसर पीड़ित नाबालिग लड़की, कीमो ट्रीटमेंट के दौरान चला पता

महाराष्ट्र के बदलापुर पूर्वी थाना क्षेत्र में कैंसर पीड़ित लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है. कीमो ट्रीटमेंट के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि लड़की गर्भवती है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार, कैंसर से पीड़ित नाबालिग लड़की इलाज के लिए बिहार राज्य से महाराष्ट्र के बदलापुर में आई थी. लड़की के परिजनों के लिए एक परिचित ने बदलापुर में रहने की व्यवस्था की थी और इलाज में भी मदद कर रहा था. इसी बीच परिचित ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया. जिससे वह गर्भवती हो गई. कैंसर पीड़िता को जब कीमो ट्रीटमेंट के लिए ले जाया गया तो गर्भवती होने का पता चला.

पीड़ित परिवार की शिकायत पर बदलापुर पूर्वी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही आरोपी परिचित को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. सहायक पुलिस आयुक्त शैलेश काले ने बताया कि कैंसर पीड़ित एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है. पीड़ित परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. लड़की बिहार से अपने परिजनों के साथ इलाज के लिए आई है मामले में आगे की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks