कलयुग में भागवत कथा सुनने मात्र से होती है पुण्य की प्राप्ति आचार्य अभय त्रिपाठी


शिवा कांत द्विवेदी
कन्नौज के ग्राम रौरा में चल रही भागवत कथा में कथा व्यास आचार्य अभय त्रिपाठी जी का स्वागत कर भागवत कथा में कृष्ण जन्म की कथा सुनकर सभी ग्राम वासी भाव विभोर हो गए। तथा सभी ग्राम वासियों ने भगवान के अवतरण पर भगवान बाल कृष्ण लाल का स्वागत सत्कार किया और बहुत प्रकार की भेंटे ब्राह्मणों को समर्पित की।।
वृंदावन से आई श्री बाला जी आदर्श रासलीला झांकी मंडल ने नन्द बाबा और माता यशोदा के रूप में अभिनय कर समस्त ग्रामवासियों को गोकुल धाम का दर्शन करा कर भाव विभोर किया।
भागवत कथा वाचक आचार्य अभय त्रिपाठी जी ने सभी से आवाहन किया की जो भगवान कृष्ण ने कहा है उसका चिंतन करे और जो भगवान राम ने किया है वही करना चाहिए।
इसी से जीवन में मुक्ति मिल जाएगी ।उन्होंने कहा की भगवान के नाम में बहुत शक्ति है इसलिए समस्त ग्रामवासी भगवान का नाम जप जरूर किया करें।।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks