
उत्तर प्रदेश सरकार ने वसूली के आरोपों में निलंबित किए गए IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश के खिलाफ विजिलेंस ने गोपनीय जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर अभिषेक के पूरे कार्यकाल के दौरान आय-व्यय का मूल्यांकन किया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, 2006 बैच के इस अधिकारी पर कार्यकाल के दौरान कई ज़िलों में जमीन की खरीदी और अवैध संपत्तियों के आरोप हैं, जो उनके नाम के अलावा रिश्तेदारों के नाम पर भी ली गईं।
अगर जांच में आरोप पुष्ट होते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।