संयुक्त अभियान चलाकर 54 ई रिक्शों के चालान किए गए


शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश
को माननीय योगी आदित्य नाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार श्री धर्मेन्द्र प्रताप सिंह जिलाधिकारी शाहजहांपुर व पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर श्री राजेश द्विवेदी के निर्देशानुसार पुलिस* अधीक्षक नगर श्री देवेन्द्र कुमार के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी यातायात संजय कुमार व एआरटीओ शांति भूषण पाण्डेय व प्रभारी यातायात विनय कुमार पाण्डेय के द्वारा ई रिक्शों के विरुद्ध खिरनीबाग चौराहे व रोडवेज बस स्टैंड पर संयुक्त अभियान चलाकर 54 ई रिक्शों के चालान किए गए तथा 31 ई रिक्शों को सीजकर पुलिस लाईन मे खड़ा किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात श्री संजय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि जनपद में चल रहे अपंजीकृत एवं अवैध ई रिक्शों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही अनवरत् चलती रहेगी। बिना डीएल, बिना रजिस्ट्रेशन व नाबालिग चालकों द्वारा चलाए जा रहे ई रिक्शों को शत-प्रतिशत सीज कर उच्चाधिकारियों के आदेशों का अनुपालन कराया जाएगा। एआरटीओ श्री शांति भूषण पाण्डेय द्वारा बताया गया कि शासन के आदेशानुसार संयुक्त अभियान चलाकर अवैध एवं अपंजीकृत ई रिक्शों पर कार्यवाही की जा रही है। उन्होने आमजनमानस से सहयोग हेतु अपील की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks