
उत्तर प्रदेश -धर्म के आड़ में लोगों को जहर दिया जा रहा है, क्योंकि व्रत रहने वाले कुट्टू के आटा खाते हैं ,
प्रदेश का कुट्टू आटा खाकर उत्तराखंड के 250 से अधिक लोग बीमार हो गए ,
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “आटा सहारनपुर से सप्लाई किया गया था। डीलर की दुकान को सील कर दिया गया है। जिन अन्य जगहों पर आटा सप्लाई किया गया था, उन सभी को नोटिस दिया गया है। हमने सहारनपुर प्रशासन को इस बारे में सूचित कर दिया है। कि बीमार हुए लोगों का यहां इलाज चल रहा है। जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। मामले की जांच चल रही है।
अपडेट-
नकली कुट्टू के आटे की सप्लाई में “सहाय ट्रेडर्स” की तलाश में छापेमारी…मचा हड़कंप । फूड सेफ्टी विभाग के अफ़सरों ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर मोरगंज के कई स्थानों पर उपरोक्त फर्म की जांच की.. फर्म के फर्ज़ी होने की खबरें भी मिल रही है.. जांच जारी है।