
जौनपुर। अचूक निशाने के लिए कुख्यात यूपी पुलिस आज खुद लाचार दिखाई पड़ी
जिले के एक थानेदार अपनी टीम के साथ एसपी आफिस आये थे। यहां अपना काम धाम निपटाने के बाद वापस जाने लगे तो उसकी गाड़ी खराब हो गयी। चालक के लाख प्रयास के बाद भी गाड़ी नही चली तो उसने कास्टेबलों से धक्का लगाने का निवेदन किया। सिपाही एक कंधे पर बदुंक टांग कर धक्का लगाने लगे इसके बाद भी वाहन में कोई हलचल नही हुआ। यह तस्वीर एक फोटो पत्रकार ने अपने मोबाइल में कैद करना शुरू किया तो थानाध्यक्ष ने अपना ज्ञान पेलना शुरू कर दिया, पत्रकार ने भी उसी भाषा में जवाब दिया तो पत्रकार का लबादा ओढे कुछ पत्रकार थानेदार की तरफदारी करने लगे।