
बूलंदशहर दिनांक 21.03.2025 को थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बांसुरी निवासी निखिल पुत्र दिनेश सिंह की बाइक सवार बदमाशों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी जिसके संबंध में मृतक के पिता दिनेश सिंह की तहरीर के आधार पर थाना जहांगीराबाद पर मुअसं- 133/25 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
उक्त घटना के क्रम में आज दिनांक 24.03.2025 को स्वाट टीम देहात व थाना जहांगीराबाद पुलिस द्वारा घटना में संलिप्त 1. सोनिया उर्फ सोनू, 2. राहुल को आलाकत्ल पिस्टल व घटना में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना जहांगीराबाद पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3(5) बीएनएस व 3/25/27 शस्त्र अधि0 की वृद्धि करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता-
1- सोनिया उर्फ सोनू पुत्री रामराज सिंह निवासी प्लाट नं0 190C KH 23/1 प्रेमनगर, कश्मीरी कालोनी नजफगढ़ थाना छावला दक्षिण पश्चिम नई दिल्ली।
2- राहुल पुत्र रामराज सिंह निवासी उपरोक्त।
बरामदगी-
- 01 पिस्टल मय 05 जिंदा कारतूस (आलाकत्ल)
- 01 स्प्लेंडर मोटर साईकल नं0 DL-9SCE-9248 (घटना में प्रयुक्त)
हत्या का कारणः- गिरफ्तार अभियुक्ता सोनिया उर्फ सोनू ने पूछताछ पर बताया कि उसकी बुआ की शादी थाना जहांगीराबाद क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बांसुरी में हुई थी तथा उसका वहां आना-जाना था। करीब दो वर्ष पूर्व उसके फुफेरे भाई दिनेश की लड़की उसके साथ चली गयी थी जिसके संबंध में थाना जहांगीराबाद पर मुअसं- 240/23 धारा 363, 366 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट पंजीकृत हैं, जिसमें वह जेल चली गयी थी। इसी दौरान उसके भाई आकाश की हत्या हो गयी थी जिसमें मृतक निखिल का भाई तरुण सहित 05 लोग जेल में हैं। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद उसने अपने भाई आकाश की मौत का बदला लेने के लिए अपने भाई राहुल व एक दोस्त एवं अन्य के साथ मिलकर फुफेरे भाई दिनेश व उसके लड़के निखिल की हत्या की योजना बनाई तथा योजनानुसार दिनांक 21.03.2025 को वह बाइक पर अपने दोस्त के साथ ग्राम बांसुरी आयी तथा आसपास घुमकर अपने फुफेरे भाई दिनेश व उसके लड़के निखिल का घर से निकलने का इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद निखिल साईकिल चलाकर रोड़ पर आया तो उन्होंने निखिल को रोक लिया तथा गोली मारकर निखिल की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये।
गिरफ्तार अभियुक्ता सोनिया उर्फ सोनू का आपराधिक इतिहास- - मुअसं- 240/23 धारा 363, 366 भादवि व ¾ पोक्सो एक्ट थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर।
- मुअसं- 133/25 धारा 103(1)/61(2)/3(5) बीएनएस व 3/25/27 शस्त्र अधि0 थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर।
गिरफ्तार अभियुक्त राहुल का आपराधिक इतिहास- - मुअसं- 133/25 धारा 103(1)/61(2)/3(5) बीएनएस थाना जहांगीराबाद जनपद बुलन्दशहर।
गिरफ्तार करने वाली स्वाट टीम देहात- - श्री पम्मी चौधरी प्रभारी स्वाट टीम देहात
- है0का0 नेत्रपाल, है0का0 नितिन शर्मा, है0का0 कुलदीप सिंह, है0का0 अरुण, का0 मनीष, का0 आकाश, का0 अजय, का0 विपिन
गिरफ्तार करने वाली थाना जहांगीराबाद पुलिस टीम- - श्री महेन्द्र कुमार त्रिपाठी थाना प्रभारी जहांगीराबाद
- उ0नि0 नितिन कुमार, उ0नि0 अनिल कुमार, म0उ0नि0 कशिश
- का0 सुखवेन्द्र
मीडिया सैल बुलन्दशहर