अभियुक्त व एक बाल अपचारी को घटना में प्रयुक्त कार व एक एन्ड्रायड मोबाइल सहित किया गया गिरफ्तार

एटा—थाना मलवान पुलिस को मिली सफलता, थाना मलावन पुलिस द्वारा लूट की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी को घटना में प्रयुक्त कार व एक एन्ड्रायड मोबाइल सहित किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मलावन पुलिस द्वारा थाना मलावन पर पंजीकृत मु0अ0स0 52/2025 धारा 309(4) /317(2) बीएनएस में वांछित चल रहे अभियुक्त आलोक पुत्र पोखपाल नि0 भरतपुरा थाना कुरावली जनपद मैनपुरी व एक बाल अपचारी को आज दिनांक 24.3.2025 को समय करीब 12.30 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता

  1. अभियुक्त आलोक पुत्र पोखपाल नि0 भरतपुरा थाना कुरावली जनपद मैनपुरी
  2. एक बाल अपचारी

बरामदगी

  1. घटना में प्रयुक्त एक कार
  2. एक एन्ड्रायड मोवाइल फोन

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

  1. उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार
  2. उ0नि0 श्री अनिल यादव
  3. है0का0 बिजेन्द्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks