डोमगढ वासियों को आवास मकान खाली करने के विषय को लेकर राईजिंग ग्राउंड डोमगढ में किया गया प्रेस वार्ता

सिंदरी एफ सी आई एल प्रबंधन द्वारा डोमगढ वासियों को आवास मकान खाली करने के विषय को लेकर राईजिंग ग्राउंड डोमगढ में किया गया प्रेस वार्ता ।

सिंदरी, धनबाद। डोमगढ़ बचाओ मोर्चा का एक प्रतिनिधि मंडल, सांसद महोदय के सांसद सत्र से वापस लौटते ही धनबाद सांसद ढुलू महतो से उनके आवासीय कार्यालय पर रविवार को मुलाकात किया।मोर्चा के अध्यक्ष धीरज सिंह ने डोमगढ़ राइजिंग कल्ब में प्रेसवार्ता में बताया कि सांसद सत्र के बाद डोमगढ़ के मुद्दे पर एफ. सी.आई‌. एल. प्रबंधन, सेल प्रबंधन और मंत्रालय के साथ बैठक होगी और इस बैठक में डोमगढ़ की समस्या का निदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सांसद ढुलू महतो ने डोमगढ़ के लोगों से अपील किया है कि घबराने की आवश्यकता नहीं, धैर्य बना कर रखें निश्चिंत रहे। इविक्शन ऑडर का विरोध जारी रखें। मैं हमेशा आपके साथ हूं ‌, मोर्चा के सदस्य विदेशी सिंह ने कहा कि मोर्चा का प्रतिनिधी मंडल यथा शीघ्र ही मुख्यमंत्री से मिलकर डोमगढ़ की समस्याओं से अवगत कराने की निवेदन करेंगे। प्रेस वार्ता में डोमगढ़ के लोगों की उपस्थिति देखी गई एवं शांति पूर्वक अपनी बातों को प्रेंस वार्ता में लोगों ने रखा। उपस्थित सपना देवी, गंगा देवी, अख्तर खान,ददन पंडित,आर के सुमन,संजू सिंह,जयनाथ मिश्रा, चन्द्रमा तिवारी,अनिल सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks