
एटा! अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा उत्तर प्रदेश में जिला अध्यक्ष एवं शहर अध्यक्षों की घोषणा होने के बाद एटा जिले के अंदर नव मनोनीत जिला अध्यक्ष हाजी आशिक हुसैन भोले के विरोध में नव मनोनीत शहर अध्यक्ष विनीत पाराशर वाल्मीकि ने मोर्चा खोल दिया है ! जानकारी के मुताबिक जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अनिल सोलंकी भी नव मनोनीत जिला अध्यक्ष हाजी आशिक हुसैन भोले के नाम की घोषणा से खुश नजर नहीं आ रहे हैं ! सुनने में आया है तो विनीत पाराशर वाल्मीकि जो कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव होने के साथ दुबारा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोनीत हुए हैं, उनके द्वारा अध्यक्ष के पद से त्यागपत्र दिया जा सकता है तथा उनके साथ उनके सैकड़ो समर्थक कांग्रेस पार्टी छोड़ सकते हैं !