2पशुचोर , तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल , गिरफ्तार

कासगंज,दो पशुचोर , तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल , गिरफ्तार।
थाना कासगंज अमांपुर ,एस ओ जी , सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही के दौरान हुई पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हो गए जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि थाना अमांपुर क्षेत्र से बकरे चोरी करके पिकप वैन से कासगंज की ओर भाग रहे बदमाशों का अमांपुर पुलिस द्वारा पीछा किए जाने और कन्ट्रोल रुम को सूचित किए जाने के बाद थाना कासगंज ,एस ओ जी , सर्विलांस टीम ने मंडी समीति के पास उन्हें घेर लिया । पुलिस पार्टी पर अवैध हथियारों से फायर किए जाने पर पुलिस द्वारा आत्म रक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें गिरफ्तार कर तत्काल जीवन रक्षा की दृष्टि से जिला अस्पताल , इलाज के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि अभियुक्त गणों के कब्जे से तीन बकरे , कन्नौज क्षेत्र से चोरी की गई एक पिकप वैन ,दो अवैध तमंचे म ए तीन जिन्दा और दो खोखा कारतूस बरामद हुए। उन्होंने बताया कि इनमें से इकरार उर्फ भन्ता पुत्र इस्लाम निवासी कस्बा व थाना आलमपुर जनपद अमरोहा , पर जनपद अमरोहा , बदायूं , मैनपुरी में गैगेस्टर एक्ट जैसे संगीन अपराधों में ग्यारह मुकद्दमे और तस्लीम उर्फ मुन्ना पर विभिन्न थानों में दस मुकद्दमे संगीन अपराधों में दर्ज है वह जनपद मैनपुरी से दस हजार रुपए का इनामी वांछित है उन्होंने बताया कि इनके तीन साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए जिनकी तलाश में पुलिस तत्परता से जुटी हुई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks