ये अपनी यूपी की ही पुलिस है..

बिल्कुल अलग ही अंदाज है.. काम के बोझ से दबी पुलिस में पहले कभी इस तरह का मौज मस्ती का आलम देखा नहीं.. वीडियो बरेली का है..
बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य जमकर होली खेल रहे हैं..
आईजी साहब नहीं आए तो होली खेलने के लिए अपनी रंगी-पुती मस्ती में डूबी फोर्स लेकर उनके बंगले पहुंच गए..
आईजी साहब शायद इतनी खतरनाक फोर्स की उम्मीद नहीं कर रहे थे.. घेराबंदी देखकर बंगले से बाहर ही नहीं निकले..
फिर क्या, कप्तान साहब ने माइक लेकर मजाकिया अंदाज में नारेबाजी करवा दी..
“तानाशाही नहीं चलेगी.. तानाशाही नहीं चलेगी..”
उसके बाद तो बंगले पर खूब मौज मस्ती हुई. आईजी साहब भी अपने मातहतो के साथ होली के रंग में डूब गए..