ब्रिटिश महिला के साथ ‘दोस्त’ ने किया दुष्कर्म, होटल की लिफ्ट में एक और शख्स ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली: ब्रिटिश महिला के साथ ‘दोस्त’ ने किया दुष्कर्म, होटल की लिफ्ट में एक और शख्स ने की छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के महिपालपुर स्थित एक होटल में ब्रिटिश महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके साथी को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से दोस्ती के बाद ब्रिटेन से दिल्ली आई थी। मामले की जानकारी ब्रिटिश हाई कमीशन को भी दी गई है। जानकारी के अनुसार, राजधानी दिल्ली में यूके की रहने वाली महिला ने रेप का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने दिल्ली पुलिस को बताया कि एक युवक से उसकी सोशल मीडिया के जरिये बातचीत शुरू हुई और वो उससे मिलने के लिए इंडिया आई। दिल्ली के महिपालपुर में होटल में रूम भी युवती ने ही बुक करवाया था। मंगलवार को दोनों होटल में पहुचे, लेकिन थोड़ी देर बाद ही युवती को लगा कि युवक उससे गलत करने की कोशिश कर रहा है। दोनो में झगड़ा भी हुआ। आरोप है कि इसके बाद युवती के साथ आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। युवती ने शोर मचाया और होटल के रिसेप्शन तक पहुंच गई, तभी एक और युवक मदद के बहाने उसे लिफ्ट से रूम तक ले जा रहा था तो उसने भी आरोप के अनुसार, इस दौरान लड़की के साथ छेडछाड की। दिल्ली पुलिस ने रेप और छेड़छाड़ मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इस घटना की जानकारी ब्रिटिश हाई कमीशन को भी दे दी है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks