कृषि विभाग के कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाली

एटा 11 मार्च (सू0वि0)केन्द्र एवं प्रदेश सरकार श्री अन्न (मोटे अनाजों)के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए लगातार जोर दे रही है जिससे लोगों को अधिक पौष्टिक आहार युक्त अनाज मिल सकें,इसके परिप्रेक्ष्य में आज मंगलवार को विकास भवन से आवास विकास कॉलोनी, पटियाली चौकी होते हुए उप कृषि निदेशक कार्यालय तक किसानो और कृषि विभाग के कर्मचारियों ने जागरूकता रैली निकाली जिसमें किसानों एवं आम जनसामान्य को श्री अन्न के उपयोग एवं उत्पादन के प्रति जागरूक किया गया इसके साथ ही गोष्ठी के माध्यम से उसके प्रयोग से होने वाले फायदे भी बताए गए बाजरा, ज्वार ,सवा ,कोदो ,कंगनी ,रागी आदि को सरकार ने श्री अन्न में शामिल किया है, कृषि विभाग की तरफ से मिलेट्स जागरूकता रैली का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 नागेंद्र नारायण मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर किया, उन्होंने बताया कि श्री अन्न से जुड़ी जानकारी के लिए विकास भवन सहित अन्य जगहों पर वॉल पेंटिंग भी कराई जाएगी जिससे अधिक से अधिक जनसामान्य जागरूक होकर श्री अन्न का प्रयोग कर सकें उन्होंने कहा कि मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए शासन की मंशानुसार पिछले दिनों मेले गोष्ठी का भी आयोजन कराया गया है, मिलेट्स को सुपर फूड भी कहा जाता है क्योंकि इनमें पोषक तत्व अधिक मात्रा में होते हैं भारतीय मिलेट्स अनुसंधान संस्थान के अनुसार रागी में कैल्शियम की मात्रा बहुत होती है प्रति 100 ग्राम फिंगर मिलेट्स में 364 मिलीग्राम तक कैल्शियम होता है रागी में आयरन की मात्रा गेहूं और चावल से ज्यादा होती है,सभी लोग श्री अन्न आहार को अपनी दैनिक खानपान में शामिल कर स्वास्थ्य को उत्तम बना सकते हैं।रैली के दौरान उप कृषि निदेशक डॉ0 मनवीर सिंह ,डीपीआरओ के.के.चौहान,,डॉ0 आदित्य कुमार,पवन कुमार डीडीएम नाबार्ड,जिला अग्रणी प्रबन्धक प्रीतम सिंह ,दिव्य श्रीवास्तव, अपर जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चौरसिया,आशुतोष सिंह,राधा कृष्ण कृषि सलाहकार देवेंद्र सिंह,बृजेश एसएमएस,संदीप सिंह,पुष्पेंद्र एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक गण तथा भारी संख्या में कृषक बन्धु एवं अन्य के द्वारा प्रति भाग किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks