उलमा ए किराम व दरगाह कमेटी ने जुम्मे की नमाज को लेकर लिया महत्वपूर्ण निर्णय

गोरखपुर। आज दिन रविवार को सुबह 11 बजे दरगाह मुबारक खां शहीद आस्ताने पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई । जिसमें जनपद के तमाम उलेमा -ए -किराम और मस्जिद के इमाम साहेबान ने भाग लिया।
जिसमें इस बात पर सहमति बनी कि देश व प्रदेश में भाईचारा कायम रखने के लिए रमजान के पाक महीने में 14 मार्च को होली का त्यौहार पड़ रहा है उसी दिन जुम्मा भी है। मुस्लिम समाज अपने हिंदू भाइयों के त्योहार होली पर्व को देखते हुए जुम्मे की नमाज के समय को दो घंटा आगे रखने का निर्णय लिया गया है।
आपस में भाईचारा और शांति बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया कि गोरखपुर शहर और उसके आसपास की मस्जिद में जुम्मे की नमाज दोपहर 2:00 बजे अदा की जाएगी।
बैठक के दौरान मुफ़्ती खुर्शीद साहब, मुफ़्ती मुनुव्वर रजा, मुफ़्ती मेराज कादरी,मुफ़्ती अजहर सम्सी, मुफ़्ती मन्नानी अख्तर हुसैन, मुफ़्ती अहमद रजा कादरी,कारी आबिद निजामी ,कारी मोहसिन साहब मौलाना रियाजुद्दीन कादरी, मौलाना मोहम्मद फिरोज अहमद, मौलाना मोहम्मद अशरफ अख्तर हुसैन मोहम्मद मौलाना अफजल बरकती मौलाना मोहम्मद अब्बास कादरी मौलाना आलम मिस्बाही ,मोहम्मद मोहसिन, रजा मकसूद आदि तमाम उलमा ए किराम व इमाम साहब लोग उपस्थित रहे।