मातृ शक्ति सृष्टि का आधार – मुख्य विकास अधिकारी

राष्ट्रीय युवा शक्ति का आयोजन।
महिलाओं को किया सम्मानित।

एटा, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था राष्ट्रीय युवा शक्ति के तथावधान में लालपुर स्थित चंद्रास्वामी इंटर कॉलेज के प्रांगण में महिला सशक्तिकरण – कल आज और कल विषय पर एक सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ नागेंद्र नाथ मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे l कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रख्यात, कारागार सुधारक सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन ने की। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाली महिला कार्यकर्ताओं को शॉल उड़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए जनपद एटा के मुख्य विकास अधिकारी डॉ नागेंद्र नाथ मिश्रा ने कहा कि मात्र शक्ति हमारी सृष्टि का आधार है l भारतीय संस्कृत में महिलाओं को सदैव पूजनीय माना गया है l हमारे वेदों में पुराणों में, उपनिषदों में, ऋचाओं में महिलाओं को देवी का दर्जा प्राप्त है। आज देश की नारी शक्ति प्रत्येक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है और वह पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी जिम्मेदारियां एवं चुनौतियां का सामना करने में सक्षम है।
कार्यक्रम को अपने अध्यक्ष के रूप में
संबोधित करते हुए प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता डॉ प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि महिला शक्ति को भारतीय समाज में सदैव उच्च स्थान प्राप्त हुआ है वह भोग्य नहीं पूजा है। आज शिक्षा, संस्कृति, खेलकूद, फिल्म, वैज्ञानिक प्रगति, राजनीतिक सेवा आदि अन्य क्षेत्रों में हमारी महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
शिक्षिका सपना सिंह, पत्रकार ममता सिंह एवं कवित्री दीप्ति चौहान ने अपने विचारों से महिलाओं की क्षमताओं को उद्घाटित किया। वरिष्ठ साहित्यकार राकेश समस ने अपनी रचनाओं के माध्यम से महिला शक्ति का सम्मान किया। बाल कल्याण समिति न्यायपी की सदस्य शशि सिसोदिया, शशि वाला गुप्ता एवं श्रीमती विमलेश शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार जयप्रकाश वर्मा प्रकाश ने किया एवं कार्यक्रम के आयोजन पूर्व अध्यक्ष राकेश गांधी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के संयोजक अमित स्वरूप सक्सेना ने सभी अतिथियों को प्रतीक चिन्ह एव शाल उड़ाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीरा गांधी, ए.डी.G.सी. श्रीमती मीनाक्षी सक्सेना,पत्रकार अकरम खान, दिव्यांग समिति के आर.के.मिश्रा, एसोसिएट प्रोफेसर विकास जौहरी जितेंद्र स्वरूप सक्सेना, भाजपा नेता आनंद शर्मा, स्वयं सहायता समूह की श्रीमती नीशा सिंह, कल्पना जौहरी सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति उपस्थित थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks