राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक में स्थानीय मुद्दों पर किया मंथन


एटा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की बैठक सिड़पुरा में कैम्प कार्यालय पर हुई।बैठक में श्री मनोज भाटी राष्ट्रीय सचिव ,डाक्टर भूपेंद्र सिंह जी के मुख्य अतिथि में एवं ठाकुर अनिल सोलंकी जिला अध्यक्ष कांग्रेस एटा की अध्यक्षता में हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्री मनोज भाटी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव नजदीक है , पंचायत चुनावों की तैयारी के लिए पंचायत स्तर तक संगठन को सक्रिय करे जिससे पंचायत चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशियों को चुनावों में मजबूती मिलेगी ।
ठाकुर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष कांग्रेस एटा ने कहा कि आगामी चुनाव में अपने संगठन को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। कांग्रेस को अधिक से अधिक मतों से विजय बनाना है। पंचायत चुनावों में पार्टी सक्रिय रूप से मैदान में रहेगी ।
बैठक का संचालन अवधेश यादव जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने किया।सोहनलाल वर्मा जिला अध्यक्ष एटा राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने मुख्य अतिथियों का फूल माला पहना कर स्वागत किया।
बैठक में अवधेश यादव जिला अध्यक्ष RGPRS कासगंज,सोहन लाल वर्मा जिला अध्यक्ष RGPRS एटा,राजीव सोलंकी जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस,संजीव गुप्ता जिला अध्यक्ष सेवा दल एटा,योगेश श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कासगंज,ओमप्रकाश सिंह तोमर,अभिषेक मिश्रा,रामरतन बाल्मीकि,अशोक यादव,शिव कुमार सोलंकी,ओमप्रकाश सिंह,प्रियंका राजपूत,वंदना यादव,सविता शाक्य आदि

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks