बमभोले के जयकारों से गुंजायमान हुई नाथ नगरी शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

बरेली। महाशिवरात्रि पर बरेली के शिवमंदिरों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए भोर से ही कतारें लगनी शुरू हो गईं। इस दौरान बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारे लगते रहे। अलखनाथ मंदिर में मंगलवार रात 12 बजे से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गईं। इसी तरह बाकी नाथ मंदिरों में भगवान शिव की आराधना का क्रम शुरू हुआ। अधिकतर कांवड़िये गंगाजल लेकर रात में शिवालयों में पहुंच गए थे। उन्होंने ब्रह्ममुहूर्त में जलाभिषेक किया। महाशिवरात्रि पर बुधवार को भगवान शिव की बरात निकाली जाएगी। स्वागत के लिए प्रमुख मार्गों के संग तिराहों-चौराहों पर फूलों से सजावट की गई है।
बीती शाम तक सभी सात नाथ मंदिरों को सजा दिया गया। त्रिवटीनाथ मंदिर को रंग-बिरंगे फूलों व लाइटों से सजाया गया है। मंदिर में तड़के तीन बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। वहीं, भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर के आसपास पार्किंग भी बनाई गई है।
अलखनाथ मंदिर में मंगलवार रात 12 बजे से ही जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई थीं। हर कोई भगवान शिव की भक्ति में डूबा नजर आया। मंदिर के कपाट खुलते ही पूरा परिसर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो गया।
पशुपतिनाथ मंदिर,


वनखंडीनाथ मंदिर, तपेश्वरनाथ मंदिर, मढ़ीनाथ मंदिर, धोपेश्वर नाथ मंदिर और पशुपतिनाथ मंदिर में भी आधी रात से भक्तों की कतार लग गई। बड़ी संख्या में कांवड़िये गंगाजल लेकर पहुंचे। हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयकारों के साथ जलाभिषेक किया।
रोशनी से जगमग नाथनगरी सबको आकर्षित कर रही है। महाशिवरात्रि पर शहर में ऐसी सजावट पहली बार की गई है। बीडीए ने प्रिदर्शनीनगर में अपने कार्यालय के सामने शिव की मूर्ति को विराजमान कराया। गमले और फूल लगाकर लाइटिंग कराई।

About The Author

पं.सत्यम शर्मा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks