
#Agra….
रेलवे में हुआ बदलाव: अब AC कोच में फ्री में नहीं मिलेंगे बेडशीट और कंबल, प्लेटफॉर्म से खरीदना होगा
ट्रेन के वातानुकूलित डिब्बे में यात्रा करने जा रहे हैं तो बेडशीट, कंबल, तकिया साथ ले जाना न भूलें। अब ये मुफ्त में नहीं मिलेंगे। इसके लिए बाकायदा प्लेटफॉर्म पर बिक्री होगी। रुपए यात्री को अपनी जेब से देने होंगे। बिक्री के लिए प्लेटफॉर्मों पर कियोस्क लगाए जाएंगे। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट पर जल्द ही कियोस्क लग जाएंगे। यात्रियों को बेडशीट, मास्क, सेनिटाइजर, तकिया सबकुछ खरीदना होगा।
ये रहेंगी कीमतें
1 बेडशीट, 1 मास्क, 1 सेनिटाइजर सैशे – 50 रुपये
1 बेडशीट, 1 मास्क, 1 सेनिटाइजर सैशे, 1 तकिया – 100 रुपये
1 बेडशीट, 1 मास्क, 1 सेनिटाइजर सैशे, 1 कंबल – 150 रुपये
1 बेडशीट, 1 मास्क, 1 सेनिटाइजर सैशे, 1 तकिया, 1 कंबल – 250 रुपये