हत्या का प्रयास करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा ~ थाना रिजोर पुलिस को मिली सफलता, थाना रिजोर पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद एटा में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सकीट श्री कृष्ण मुरारी दोहरे के नेतृत्व में वांछित अभियुक्तों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान थाना रिजोर पुलिस द्वारा आज दिनाँक 10.02.2025 को अभियुक्त अवनीश कुमार उर्फ मुरली पुत्र रामनरेश निवासी नगला चित्तर थाना रिजोर जनपद एटा सम्बन्धित मु0अ0सं0 12/2025 धारा 191(2),191(3),333,115(2), 352,351(2),109 बीएनएस को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

  1. अवनीश कुमार उर्फ मुरली पुत्र रामनरेश निवासी नगला चित्तर थाना रिजोर जनपद एटा। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
  2. प्र0नि0 श्री जे0पी0 अशोक
  3. का0 ओमवीर सिंह
  4. का0 कपिल कुमार
  5. महिला का0 बबीता

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks