
मथुरा: 15 माह से अपने ही बच्चे को चोरी करने के जुर्म मे जेल मे हैं मां, DNA टेस्ट से हुआ खुलासा यूपी के मथुरा में GRP पुलिस ने 15 माह पहले बच्चा चोरी के मामले में भिखारी गैंग की महिला को जेल भेजा था। महिला हिना चौहान बार बार कहती रही यह बच्चा उसी का है। मगर पुलिस ने एक नहीं सुनी। बच्चा बरामद कर महिला को जेल भेज दिया गया। अब DNA टेस्ट की रिपोर्ट आई है। जिसमें बच्चा हिना चौहान का ही निकला। पुलिस को अपनी चूक का अहसास हुआ। 15 माह से जेल में बंद महिला को पुलिस खुद रिहा कराकर बच्चा उसे सौंपने जा रही है। सवाल यह उठता है अब कि इतनी बड़ी चूक कैसे हुई और क्यों हुई?, क्या 15 माह समय वापस आएगा?, इस गलती के लिए क्या जीआरपी पुलिस को दंडित किया जाएगा?