किसानों की समस्या का समाधान कराना हमारी प्राथमिकता :- स्वतंत्र देव सिंह

भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ माफिया की तरह कड़ी कार्रवाई करे सरकार एवं स्थानीय राजनेताओं के संरक्षण में लूट कर रहे कर्मचारीयों को दृष्टिगत रखते हुए मंडल से बाहर की जाए तैनाती :- अखिल संघर्षी

आज दिनांक 09 फरवरी 2025 को राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव के भव्य पंडाल में अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि किसान मजदूर नौजवानों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं का लाभार्थी लाभ लें जहां भी अधिकारी कर्मचारियों के स्तर पर समस्या आ रही हो उसके बारे में संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता हमें जानकारी दें जिसका हम समाधान करेंगे और कोशिश करेंगे कि हर पीड़ित को न्याय दिलाया जाए किसानों से सकारात्मक सोच के साथ समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम करते हुए समाधान कराए जिसमें सरकार आपके साथ खड़ी है और हमारी कोशिश होगी कि हम धरातल पर किसान मजदूरों की समस्याओं का समाधान करें किसान मजदूर नौजवानों के लिए हमारे दरवाजे सदैव खुले हैं हमारी कोशिश है कि हम अधिक से अधिक किसानों को सिंचाई एवं पीने हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध कराए जिसके लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं एवं हम आप सबसे अपील करते हैं कि अधिक से अधिक संख्या लोगों को जागरुक कर आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को देखते हुए जल को बचाने को बचाने के लिए छोटे छोटे निरन्तर प्रयास करें हम सब का छोटा-छोटा प्रयास लोगों का जीवन को बचाने में बड़ा सहयोगी सिद्ध होगा धूम्रपान से बच्चों को बचाने के लिए उपस्थित किसानों से अपील की कि कोई भी व्यक्ति अपने छोटे बच्चों से गुटका आदि नशा की चीजें ना मंगाए जिससे आने वाली पीढ़ियों में नशे की लत ना पड़े उपस्थित किसानों को कुंभ आने को आमंत्रित किया साथ ही मंच से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी को किसानों की समस्या समाधान करने में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी ने कहा कि किसानों को सकारात्मक सोच के साथ समय-समय पर सरकार और किसानों के बीच में संवाद की स्थिति बनानी चाहिए जिससे किसान मजदूर नौजवानों की समस्याओं के बारे में सरकार को अवगत कराया जा सके और उनका समाधान कराने का प्रयास निरंतर किया जा सके साथ ही भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों के विरुद्ध सरकार से माफियाओं की तरह कठोर कार्रवाई करने की अपील की जिससे कि आम जनता को भ्रष्टाचार रूपी दानव से अधिकारी कर्मचारी के द्वारा की जा रही लूट से बचाया जा सके तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थानीय राजनेताओं के संरक्षण में कर्मचारी अधिकारियों के द्वारा जनता का शोषण किया जाता है इसलिए स्थानीय अधिकारी कर्मचारियों का की तैनाती कम से कम ग्रह मंडल के बाहर की जाए संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा एक दशक से अधिक समय से ईसन नदी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से एक दशक से किए गए चरणबद्ध तरीके से निरंतर आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए कहा के अधिकारी कर्मचारी कागजों में खाना पूर्ति करके शासन के बजट को निपटाते रहे हैं नदी की स्थित जस की तस बनी हुई है इसलिए आज तो नहीं किसान मजदूर नौजवानों को गोद दिलाने की प्रक्रिया लखनऊ आकर प्रतिमंडल पूरी कराएगा जिससे आम जनता के सहयोग से ईसन नदी को पुनर्जीवित करने के लिए निरंतर प्रयास किया जा सके और जिस सपने को लेकर के किसान मजदूर एक दशक पूर्व चले थे जिसे साकार किया जा सके

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह (बल्ले चौधरी) ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना प्रत्येक पदाधिकारी कार्यकर्ता की नैतिक जिम्मेदारी है संगठन की शक्ति से ही संभव होगा कि पदाधिकारी कार्यकर्ता किसान मजदूर की समस्याओं का समाधान कर पाए इसलिए सभी को अधिक से अधिक संख्या में जुड़ना चाहिए

जिलाध्यक्ष भाजपा संदीप जैन ने किसानों की समस्याओं के समाधान में हमेशा सहयोग करने का आश्वासन दिया

जिला कृषि अधिकारी डॉ0 मनवीर सिंह जी ने अपने सहयोगी अधिकारियों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए किसानों से अधिक से अधिक संख्या लाभान्वित होने की अपील की और विशमुक्त खेती करने पर जोर दिया जिससे आने वाली पीढियां को समाज में हो रहे विभिन्न प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा – सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमित चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर अनिल कुमार सोलंकी – डॉ0 अनिल कुमार सिंह, युवा राष्ट्रीय महासचिव डॉ0 देवकांत सिंह, राष्ट्रीय सचिव अरुण गांधी, प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव, प्रमुख प्रदेश महासचिव विशेष यादव, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह – राजदीप सिंह – अरविंद शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 राजपाल सिंह वर्मा – अमित अग्रवाल – यशवीर सिंह – राजू सोलंकी, प्रदेश सचिव हाकिम सिंह वर्मा प्रधान, प्रदेश संगठन मंत्री मंत्री प्रदीप अहीर, प्रदेश प्रवक्ता विनीत वसंत, मंडल अध्यक्ष थान सिंह लोधी, मंडल प्रभारी जदुवीर सिंह, जिलाध्यक्ष एटा पिंकी भैया, जिलाध्यक्ष फिरोजाबाद अमरपाल सिंह, जिलाध्यक्ष कासगंज आशीष गांधी, मनदीप सिंह, सुखबीर सिंह, डॉ0 सुनील यादव, सचिन कुमार, अश्विनी यादव, बाबूराम वर्मा, दौजीराम कुशवाहा, रामनिवास वर्मा, दयानंद नेताजी, दुर्गेश कुमार, आशुतोष, अश्विनी कुमार, सचिन कुमार, प्रेम सिंह, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पूजा सोलंकी, सावित्री दिवाकर, शकुंतला देवी, सुनीता देवी सविता, श्याम बेगम सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× अब ई पेपर यहाँ भी उपलब्ध है
अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks