जिला पंचायत परिषद में हुआ जमकर हंगामा

गाजीपुर-
जिला पंचायत परिषद में हुआ जमकर हंगामा।
सुभासपा विधायक बेदीराम और जिला पंचायत सदस्यों के बीच तीखी झड़प।
जिला पंचायत परिषद के सभागार में चल रही थी बैठक।
बैठक से उठ कर जा रहे विधायक बेदीराम को जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि ने रोका।
जिला पंचायत सदस्य बेदीराम से मांग रहे थे सवालों का जवाब।
विधायक बेदीराम और जिला पंचायत सदस्यों के बीच देर तक होता रहा हंगामा।
गाजीपुर जखनिया सीट से सुभासपा विधायक है बेदीराम।

-गाजीपुर के जिला पंचायत परिषद बीते दिनों में विकास को लेकर तथा अध्यक्ष के खिलाफ रहे लेकिन मामला शान्त हो गया था लेकिन आज सोमवार को आयोजित बैठक में जिलेभर के सदस्य विधायक सांसद मौजूद रहे बैठक समापन की ओर थी लोग जा चुके थे लेकिन एका एक जमकर हंगामा शुरु हुआ।बैठक के दौरान सुभासपा विधायक बेदीराम और जिला पंचायत सदस्यों के बीच तीखी झड़प हुई।गाजीपुर जिला पंचायत परिषद के सभागार में ये बैठक चल रही थी।बैठक के दौरान सुभासपा विधायक और कई जिला पंचायत सदस्यों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।बताया जा रहा है कि बैठक से उठ कर जा रहे विधायक बेदीराम को जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि ने रोका।जिस पर बात बिगड़ गयी,और विधायक बेदीराम आग बबूला हो गए।जिला पंचायत सदस्य बेदीराम से अपने सवालों का जवाब मांग रहे थे।इसी दौरान विधायक बेदीराम मीटिंग हाल छोड़ कर बाहर निकलने लगे।एक जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि ने उनको रोका और सदस्यों ने सवाल का जवाब देने की मांग की।जिस पर विधायक बेदीराम आग बबूला हो गए,और दोनों पक्षों के बीच तू तू मैं मैं शुरू हो गयी।सभागार में विधायक बेदीराम और जिला पंचायत सदस्यों के बीच देर तक हंगामा होता रहा।सदस्यों के शोर गुल के बीच विधायक बेदीराम भी चिल्लाते रहे।बाद में जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ने मामला शांत कराया और मंच से विधायक से सदस्यों की ओर से माफी मांगी।जिसके बाद विधायक बेदीराम शांत हुए।बेदीराम गाजीपुर की जखनिया सीट से सुभासपा विधायक है।जिला पंचायत परिषद की बैठक में सुभासपा विधायक बेदीराम के अलावा सपा सांसद अफजाल अंसारी और सपा विदाहयक ओमप्रकाश सिंह भी मौजूद थे।लेकिन दोनों बैठक में कुछ देर मौजूद रहने के बाद चले गए थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks