
एटा,
जनपद एटा के जिला पंचायत स्थिति सुभाष चन्द्र बोस युवा शक्ति क्लब उत्तर प्रदेश के कार्यालय पर सुभाष चन्द्र बोस की जन्म जयंती पर बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट ने की। और संचालन विकास मित्र ने किया। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारियों ने बॉस जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। देवेन्द्र कुमार लोधी ने उन्हे सुलुट कर सुभाष चन्द्र बोस अमर रहें, “तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा”का नारा दिया। उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि बॉस हम युवाओं के दिलों की धड़कन हैं वो हमे हर समय एलर्ट रहिए का संदेश देते हैं। और देश की एकता और अखंडता बनाएं रखने का भी संदेश देते हैं। योगेन्द्र सिंह ने कहा कि बॉस हम युवाओं में क्रांतिकारी जोश भरते हुए दिखते हैं। उनका चित्र हमे वीरता की ओर अग्रसर करता है। विकास मित्र ने कहा कि देश के हर युवा को उनकी कहानियां पड़नी चाहिए। वो हम युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनोहर सिंह फौजी ने बैठक में आने वाले सभी पधाधिकारी/कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया। बैठक में संजीव कुमार, राजपाल सिंह, अवनीश कुमार, अरुण प्रताप सिंह, अनुज कुमार लोधी, विकास मित्र, मनोहर सिंह, रामनिवास वर्मा, सतीश शाक्य, रवेन्द्र सिंह धनगर, आदि लोग मौजूद रहे।