नाइजीरिया :पेट्रोल टैंकर में जोरदार धमाका, 70 लोगों की मौत….

पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां के उत्तरी हिस्से में एक पेट्रोल टैंकर के पलट जाने से उसमें से फ्यूल बाहर निकल कर फैल गया, चंद मिनट बाद उसमें विस्फोट हो गया। जिससे कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई। नाइजीरिया की आपातकालीन एजेंसी ने मीडिया को इस घटना की जानकारी दी। इस घटना में 56 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। वहीं 15 से ज्यादा दुकानें भी जल गईं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।