
एटा…
थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता
तार चोरी करने वाले गैंग हुआ भंडा फोड़, 07 अभियुक्त गिरफ्तार
निशानदेही व मौके से चोरी किये गये बिजली के तार चोरी करने के उपकरण, 1,25,000 रू0 नगद व घटना में प्रयुक्त मैक्स पिकअप बरामद
दिनांक-14.01.2025 को जसरथपुर थानाक्षेत्र में तथा दिनांक-15.01.2025 को जैथरा थानाक्षेत्र में आर0डी0एस0एस0 योजनान्तर्गत डाली जा रही 11 के0वी0 विद्युत लाइन के निर्माण का कार्य चल रहा है इस कार्य में लाइन के लिए डाले गये कई पोलों के बीच के विद्युत तार अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए। जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा प्रभारी निरीक्षक जैथरा के नेतृत्व में सर्विलांस व स्वाट की संयुक्त टीम तैयार की गयी जिसके अथक प्रयासों से तार चोरी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए उपरोक्त दोनों घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा निशानदेही पर चोरी किए गये विजली तार(650 कि0ग्रा0) चोरी करने वाले उपकरण व 125000 रु0 नकद तथा घटना में प्रयुक्त एक मैक्स पिकअप को बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता–
- गौरव पुत्र सप्पू गुप्ता निवासी बैगलपुर थाना कम्पिल जनपद फर्रूखाबाद (उम्र करीब 19 वर्ष)
- विष्णू पुत्र जवाहार लाल निवासी धनीपुर मंडी थाना गांधीपार्क जिला अलीगढ(उम्र करीब 31 वर्ष)
- रोहित पुत्र विजयपाल निवासी घुसूपुरा थाना कुर्रा जिला मैनपुरी (उम्र करीब 20 वर्ष)
- शिवकुमार पुत्र प्यारेलाल निवासी मौ0 नेहरूनगर कस्बा व थाना जैथरा जिला एटा (उम्र करीब 40 वर्ष)
- जितेन्द्र कुमार पुत्र दिनेशचन्द्र निवासी मौहल्ला बढैयान कस्बा व थाना जैथरा जिला एटा (उम्र करीब 27 वर्ष)
- शाकिर पुत्र साबिर निवासी भुजपुरा थाना कोतवाली नगर जिला अलीगढ (उम्र करीब 32 वर्ष)
- अमन कुमार पुत्र रविलाल निवासी घुसूपुरा थाना कुर्रा जिला मैनपुरी (उम्र करीब 24 वर्ष) बरामदगी –
- लगभग 650 किग्रा बिजली का तार,
- 1,25,000 रूपये नगद
- घटना में प्रयुक्त मैक्स पिकअप संख्या यूपी 81 डीटी 9901
- बिजली के तार चोरी करने के उपकरण कटर आदि