Cyber Update : Jump Technic वाले इस नए स्कैम से बच के रहना

फोनपे, गूगल पे, पेटीएम या इसी तरह की अन्य यूपीआई का प्रयोग करने वाले लोगों को अब एक नए तरह के तरीके से ठगा जा रहा है, जिसमें कोई भी आसानी से फंस सकता है। इस तकनीक को Jump Technic का नाम दिया गया है।
इसमें साइबर ठग आपको कोई छोटी राशि जिस पर आप शक ना करें भेजता है, जैसे कि 2000 यह राशि सच में ही आपको भेजी जाती है और आपके पास इसका जमा होने का टैक्स्ट मेसेज या नोटिफिकेशन भी आता है। इसमें ठग द्वारा तकनीक के जरिए ऑटोमैटिकली अमाउंट निकालने का सिस्टम सेट कर दिया जाता है। आप बैलेंस चेक करने के लिए जैसे ही यूपीआई पर जाकर अपना पिन डालते हैं, वैसे ही आपके खाते से अमाउंट उसे ट्रांसफर हो जाती है।

इससे बचने का तरीका है कि जब भी आपके पास बिना उम्मीद के या किसी unknown नंबर से पेमेंट आए तो आप यूपीआई पर चेक करने के लिए पहले एक बार जानबूझ कर गलत पिन डाल दें। ऐसा करने से ठग द्वारा सेट की हुई withdrawal अमाउंट अपने आप कैंसिल हो जाएगी।

इस पोस्ट को अपने परिवार और दोस्तों को जरूर शेयर करें इससे पहले कि वो इस तरह के किसी ट्रैप का शिकार हो जाएं ।
ऐसे मामलों की रिपोर्ट 1930 या cybercrime.gov.in पर करें।
Be Alert, Be Safe

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks