गोरखपुर

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 16 जनवरी को गोरखपुर आएंगे। राज्यपाल दो दिनों में करीब आधा दर्जन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। यहां विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वे 17 को अयोध्या के लिए रवाना होंगे। उनके कार्यक्रमों का मिनट्स हिमाचल प्रदेश के राजभवन से जारी हो गया है।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 16 को पूर्वाह्न 11:45 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। एयरपोर्ट से वे अपने बेतियाहाता स्थित आवास पर पहुंचेंगे। अपराह्न 4:40 बजे वे समाजसेवी मंकेश्वरनाथ पाण्डेय के हरिओम नगर कॉलोनी स्थित आवास पर पहुंचेंगे। रात 8:20 बजे तारामंडल के एलआईसी बिल्डिंग के निकट स्थित माधव लॉन में शिव सागर तिवारी के यहां आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। अगले दिन 17 को पूर्वाह्न 10:40 बजे बाल मुकुंद सराफ के गोलघर गांधी गली स्थित आवास पर पहुंचेंगे। वहां से पूर्वाह्न 11:20 बजे अपने आवास पर आ जाएंगे। अपराह्न 5 बजे अयोध्या के लिए रवाना हो जाएंगे।