03 अभियुक्त गिरफ्तार, 25 लीटर अवैध कच्ची शराब, 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद

*एटा ~ अवैध शराब के विरुद्ध चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 25 लीटर अवैध कच्ची शराब, 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद।*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण।

*(1):- थाना राजा का रामपुर*
थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को ग्राम जहांनगर से *18 क्वार्टर अवैध देशी शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजा का रामपुर एटा पर *मु0अ0स- 48/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजीकृत कर थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- सुधीर पुत्र मोहनलाल निवासी जहाँनगर थाना राजा का रामपुर एटा।
*बरामदगी*
1- 18 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद।

*(2)- थाना मिरहची*
थाना मिरहची पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक शातिर अभियुक्त को न0 खगिमोड से *15 लीटर अवैध कच्ची शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त के विरुद्ध थाना निधौली कला एटा पर *मु0अ0स0- 71/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम व 188, 269 भादवि* में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता*
1- प्रतीक पुत्र मोहर सिंह निवासी खगी थाना मिरहची एटा।
*बरामदगी*
1- 15 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।

*(3):- थाना कोतवाली देहात*
थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दो शातिर अभियुक्तों को एस्सार पेट्रोल पम्प से *10 लीटर अवैध देशी शराब* के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात एटा पर *मु0अ0स0- 161/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम* में अभियोग पंजिकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पता*
1- हरवीर पुत्र यादराम निवासी नंगला घनश्याम थाना कोतवाली देहात एटा।
*बरामदगी*
1- 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks