यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को किया सम्मानित


( अनोखी पहल के लिए एआरटीओ की हुई सराहना )

कासगंज। सड़क सुरक्षा जागरूकता माह अभियान 2025 के अंतर्गत दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। इस दौरान एआरटीओ ने आर पी मिश्र की एक अनोखी पहल का परिचय दिया। हेलमेट, सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया। नियमों का पालन न करने वाले चालकों के लिए यह अप्रत्यक्ष रूप से प्रेरणादायक संदेश है जिससे सभी लोगों में नियमों के प्रति जागरूकता आए। एआरटीओ द्वारा की गई इस पहल की सभी ने सराहना की। इसके अतिरिक्त वाहन चलाने के दौरान मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, निर्धारित मानक गति के अनुसार एवं गलत दिशा में वाहन न चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग न करने आदि विभिन्न नियमों को पालन करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही बस स्टैंड, ऑटो स्टैंड एवं प्रमुख स्थानों पर यातायात संबंधी पंपलेट वितरित कर सभी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कोहरे के दृष्टिगत एआरटीओ मिश्र ने सभी से अपील की है कि वाहन चालक अपने वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाकर वाहन चलाएं ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। कोहरे में दृश्यता स्तर कभी कभी शून्य हो जाता है, ऐसी स्थिति में नजदीक का भी दिखाई नहीं देता है। टेप लगा होने से पीछे चल रहे वाहन की रोशनी से सामने वाहन होने का पता चल जाएगा। इस दौरान एआरटीओ आर पी मिश्र, यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह, प्रवर्तन कर्मी एवं बड़ी संख्या ने वाहन चालक मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks