
एटा ~ थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, चेकिंग के दौरान दो शातिर अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध असलहा कारतूस की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा दो शातिर अभियुक्तों को अवैध असलहा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनाँक 30.08.2020 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कलुआ टीलपुर तथा ढकपुरा के पास से दो शातिर अभियुक्तों को 02 अवैध तमंचा व 04 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नयागांव एटा पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता –
1- भूप सिंह पुत्र बालकराम निवासी अलीपुर खेड़ा, भोगांव, मैनपुरी।
2- सन्दीप उर्फ नागिन पुत्र राजपाल निवासी सराय अगहत थाना नयागांव एटा।
बरामदगी
1- दो अवैध तमंचे, चार जिंदा कारतूस
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-
1- थानाध्यक्ष दिनेश सिंह
2- उपनिरीक्षक सोहनलाल सिंह
3- उपनिरीक्षक सबीर सिंह
4- आरक्षी राजेश कुमार
5- आरक्षी अरविंद सिंह
6- आरक्षी नितिन कुमार।