ठंड को देखते हुए महेशलुंडी पंचायत के मुखिया ने गरीबों के बीच बांटे कंबल

ठंड को देखते हुए महेशलुंडी पंचायत के मुखिया ने गरीबों के बीच बांटे कंबल

इस ठंड में जरूरतमंदो को कंबल देकर समाज के प्रति कर रहे अपने दायित्व का निर्वाहन:-शिवनाथ

गिरिडीह:- कड़ाके की ठंड को देखते हुए महेशलुंडी पंचायत के मुखिया शिवनाथ साव ने सोमवार को अपने निवास स्थान पर बुजुर्गों और असहायों के सम्मान में समारोह सह कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जरूरतमंदों के बीच करीब पाँच सौ कंबल का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित बतौर अतिथि मुखिया शिवनाथ साव के अलावे भाजपा नेता मनोज साहू, पत्रकार अमरनाथ सिन्हा, पूर्व मुखिया सहित अन्य अतिथियों ने भी जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया।
इस दौरान जहां एक ओर अतिथियों ने मुखिया षिवनाथ साव के इस प्रयास की सराहना की। वहीं मुखिया शिवनाथ साव ने कहा कि वे हमेशा से जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और इस प्रकार की पहल आगे भी जारी रहेगी। कहा कि कंबल वितरण का यह कदम जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक प्रयास है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks