(एटा ) जिले की तहसील अलीगंज क्षेत्र के अन्तर्गत राजा का रामपुर में आज रविवार को पहुंचे भारत सरकार खाद्य एवं रसद मंत्रालय की संसदीय कमेटी के सदस्य अभिषेक गौड़ का भाजपा नेता शैलू सिंह राठौर के कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया ! इस दौरान राजा का रामपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष महावीर सिंह राठौर एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राठौर ने उनको फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भारत सरकार की संसदीय कमेटी के सदस्य अभिषेक गौड़ ने भाजपा सरकार की सभी योजनाओं की सराहना की। साथ ही कहा कि इस सरकार में सभी जरुरतमंद को योजना का भरपूर लाभ मिल रहा है। इस मौके पर भाजपा नेता रनवीर सिंह राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, मंडल उपाध्यक्ष आशुतोष तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष सत्यव्रत मिश्रा,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुज पांडेय, अखिलेश राठौर मण्डल मंत्री भाजपा अमर सिंह चौहान, आशीष चौहान आदि लोग मौजूद रहे।