दंगा नियंत्रण उपकरणों को चलाने का अभ्यास करा आपातकालीन स्थिति से निपटने के बताए गुर

( परखी पुलिस लाइन परिसर की व्यवस्थाऐं व दिए आवश्यक दिशा निर्देश )


एटा ! आज शुक्रवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह द्वारा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड में शुक्रवार की परेड के दौरान सलामी के उपरान्त परेड का निरीक्षण कर उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग में ड्यूटी के दौरान ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति सदव्यवहार बनाये रखने के निर्देश दिये गये, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड के दौरान आधुनिक हथियारों के संचालन तथा रख रखाव के बारे में भी जानकारी देते हुए दंगा नियंत्रण के बारे में जवानों को बताया कि किस तरह दंगाईयों तथा बलवाइयों को नियंत्रित किया जाएगा। साथ ही मौजूद पुलिस कर्मियों को आधुनिक हथियारों तथा दंगा रोधी यंत्र, एंटी राइट गन, टियर गैस गन को चलाने के बारे में बताया। साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में कराए जा रहे अभ्यास के दौरान पुलिस कर्मियों और टीम सदस्यों का हौसला देखते ही बन रहा था।
परेड के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर, वर्दी स्टोर, चिकित्सालय, भोजनालय, आर.ओ वाटर प्लांट, बैरक, पुलिस कैंटीन आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान कुछ जगह खामियां मिलने पर प्रतिसार निरीक्षक को उनके शीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उक्त मौके पर क्षेत्राधिकारी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी सुश्री कीर्तिका सिंह, प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम, शाखा प्रभारी तथा कर्मचारीगण, डायल 112 के कर्मचारीगण, क्यूआरटी व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks