04 अभियुक्त गिरफ्तार, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद

एटा ~ अवैध शराब बरामदगी करने के लिए चलाये गए अभियान के तहत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य अवैध शराब तथा शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत विभिन्न थानों की पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।

1- थाना जैथरा
दिनांक 29.08.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान जरारी मोड़ से 15 लीटर अवैध देशी शराब बरामद कर एक अभियुक्त पूरण पुत्र अतरसिंह निवासी मनिकपुरा थाना जैथरा एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा एटा पर मु0अ0स0 405/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम 188, 270 भादवि 3 महामारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

2- थाना सकीट
दिनांक 29.08.2020 को थाना सकीट पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान ग्राम चपरई चौराहा से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित एक अभियुक्त नरेश पुत्र रामसिंह निवासी श्यामपुर थाना सकीट एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सकीट एटा पर मु0अ0स0 142/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

3- थाना कोतवाली देहात
दिनांक 29.08.2020 को थाना देहात पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था ड्यूटी / चेकिंग के दौरान ग्राम मानपुर पलिया से 05+05 (10) लीटर कच्ची अवैध देशी शराब के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध * मु0अ0स0 325/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम हरिशंकर पुत्र गंगासिंह निवासी पवास थाना कोतवाली देहात एटा एवं मु0अ0स0 326/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम बनाम दलवीर पुत्र श्रीचंद निवासी पवास थाना कोतवाली देहात एटा अभियोग पंजीकृत कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks