शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण

देवरिया

पुलिस अधीक्षक महोदय देवरिया द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का किया गया निरीक्षण; जवानों को आपात स्थिति से निपटने व अपराधो की रोकथाम हेतु दंगा निरोधक उपकरणों का अभ्यास कराया गया तथा उनके रख-रखाव व क्रियाशीलता को बनायें रखने हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
आज दिनांक 27.12.2024 को पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की ली गयी सलामी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस बल के शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए समस्त पुलिसकर्मियों से दौड़ लगवायी गयी एवं अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल करवाया गया। परेड में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, प्रभारी निरीक्षक रामपुर कारखाना, प्रभारी निरीक्षक भलुअनी, थानाध्यक्ष खुखुन्दू, थानाध्यक्ष गौरीबाजार तथा थानाध्यक्ष भटनी मय हमराह सहित पुलिस लाईन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए ।
तत्पश्चात महोदय द्वारा क्वार्टर गार्द, एमटी शाखा, यूपी 112 पीआरवी आदि का निरीक्षण किया गया। यूपी 112 पीआरवी में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरणों, फर्स्ट ऐड किट आदि विभिन्न उपकरणों का निरीक्षण करके उपकरणों की नियमित साफ-सफाई व समुचित देखरेख व कुशल संचालन हेतु निर्देश दिए गए। गार्द कमांडरों व विभिन्न शाखाओं के रजिस्टरों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया ।
साथ ही महोदय के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी लाइन/रुद्रपुर, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी व क्षेत्राधिकारी बरहज द्वारा आपात स्थिति से निपटने हेतु दंगा निरोधक उपकरणों जैसे-एंटी राइड स्मोक गन, रबर बुलेट गन,12 बोर पंपऐक्शन गन, अश्रु गैस गन आदि का अभ्यास किया गया साथ ही परेड में उपस्थित प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों व जवानों को अपराधो की रोकथाम हेतु दंगा निरोधक उपकरणों का अभ्यास कराया गया तथा दंगा निरोधक उपकरणों के रख-रखाव व क्रियाशीलता को बनायें रखने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks