नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

एटा~थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की घटना में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, अपहृता को किया सकुशल बरामद। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राज कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 341/2024 धारा 137(2)/87 बीएनएस से सम्बंधित अपहर्ता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त आदित्य पुत्र धीरेन्द्र यादव निवासी ग्राम पचन्दा थाना अलीगंज एटा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिऱफ्तार अभियुक्त का नामपता-

  1. आदित्य पुत्र धीरेन्द्र यादव निवासी ग्राम पचन्दा थाना अलीगंज एटा उम्र 18 वर्ष। गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
  2. उ0नि0 श्री अवधेश कुमार
  3. का0 970 लवनीश कुमार
  4. का0 1466 मोहित कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks