निरीक्षण के दौरान 20 मिनट तक लिफ्ट में फ़सी राज्य महिला आयोग की सदस्या

एटा…
उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या रेनू गौड़ द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालम्बन तथा महिला अपराध, उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की संबंधित अधिकारियों के साथ की समीक्षा

सर्किट हाउस में किया गया महिला जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन

महिला बंदीगृह एवं महिला चिकित्सालय का किया गया निरीक्षण

उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या ने कहा कि सरकार की मंशानुरूप महिला आयोग पूरी तरह से सजकता पूर्वक महिलाओं की सुरक्षा संरक्षण एवं अन्य किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से न्याय दिलाने हेतु संवेदनशील है।
आयोग द्वारा विकास के विभिन्न क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी माननीय मुख्यमंत्री जी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है।
आज आए प्रकरणों में पेंशन की शिकायतों का निस्तारण तत्काल रूप से कराया गया एवं अन्य शिकायतों के प्रकरण में संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर के तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए।
महिला बंदीगृह जिला कारागार एवं महिला चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया गया।
महिला बंदी गृह से मा0 सदस्य महोदया द्वारा महिला बंदियों द्वारा बनाए गए बैग एवं अन्य सामग्रियों का क्रय कर, बंदियों को उपहार भेंट किए गए एवं उनको हस्तकलाओं के लिए प्रेरित किया गया।
जिसके पश्चात् सदस्य महोदया द्वारा शांति नगर में चर्चित यूपी सिंह कोचिंग सेंटर पर जा कर बालक एवं बालिकाओं से वार्ता की गई।

निरीक्षण के दौरान 20 मिनट तक लिफ्ट में फ़सी राज्य महिला आयोग की सदस्या

उ0 प्र0 राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्या रेनू गौड़ महिला चिकत्सालय के निरीक्षण के दौरान अन्य अधिकारियो के साथ लगभग 20 मिनट तक लिफ्ट में फसे रहे, लिफ्ट में कोई भी इमरजेंसी नंबर नहीं था एवं इमरजेंसी बेल बजाने के बाद भी 20 मिनट तक कोई सुनवाई नहीं हुई। मा सदस्य महोदया द्वारा लिफ्ट में एक अटेंडेंट रखने हेतु हिदायत दी गई।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks