अब अमेठी में मिला 120 साल पुराना मंदिर,मुस्लिमों पर कब्जे का आरोप

संभल,वाराणसी और कानपुर के बाद अब अमेठी में मिला 120 साल पुराना मंदिर,मुस्लिमों पर कब्जे का आरोप

अमेठी।उत्तर प्रदेश में अलग-अलग जिले में मुस्लिम बहुल इलाकों में मंदिरों के मिलने का सिलसिला जारी है।संभल,वाराणसी और कानपुर के बाद अमेठी में भी 120 साल पुराना शिव मंदिर मिला है।आरोप है कि प्राचीन पंच शिखर शिव मंदिर में मुस्लिम समुदाय द्वारा अवैध कब्जा किया गया है।स्थानीय लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले 40 वर्षों से मुस्लिम समुदाय द्वारा मंदिर में पूजा पाठ करने पर रोक लगा दी गई है।फिलहाल एसडीएम ने पूरे मामले की जांच तहसीलदार से करवाने की बात कही है।

मिली जानकारी के अनुसार मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के औरंगाबाद गांव में 120 साल पुराना पंच शिखर शिव मंदिर है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने मंदिर पर जबरन कब्जा कर रखा है और पिछले 40 वर्षों से किसी हिंदू परिवार को पूजा-पाठ नहीं करने देते।

ग्रामीणों के मुताबिक औरंगाबाद गांव यह मंदिर क्षेत्र के लोगों की आस्था का केंद्र रहा है।यहां पर पिछले चार दशकों से मुस्लिम समुदाय द्वारा मंदिर में पूजा-अर्चना करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।इससे गांव के लोगों में बेहद नाराजगी है और लंबे समय से अपनी धार्मिक स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीणों के साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री अतुल सिंह ने एसडीएम प्रीति तिवारी को शिकायती पत्र देते हुए इस संबंध में कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले पर एसडीएम प्रीति तिवारी ने कहा कि पूरे मामले की जांच तहसीलदार से कराई जाएगी। जांच के बाद कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में जांच भरोसा दिया गया है। खबर लिखे जाने तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks