पैट्रोल पम्प कर्म चारियों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी

आगरा,आज दिनांक 23.12.24.को श्री शिवदयाल शर्मा ने चतुरा फिलिंग स्टेशन वायु विहार थाना जगदीश पुरा जनपद आगरा के पैट्रोल पम्प कर्म चारियों को अग्नि शमन सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अग्नि शमन सुरक्षा सम्वन्धी जानकारी दी गई। तथा पैट्रोल पम्प मे आग लगने के मुख्य कारणों व बुझाने के भी सुझाव दिए गए। तथा पैट्रोल पर उपलब्ध अग्नि शामक यन्त्रों को चलाने की व बुझाते समय सावधानी वरतने के भी सुझाव दिए गए। तथा साथ ही साथ रिटायर्ड C F O ने पैट्रोल पम्प कर्म चारियों को फायर स्टेशन सहित आपातकालीन टेलीफोन नम्वरों की भी जानकारी दी गई। मौके पर उपस्थित मैनेजर श्री सत्य वीर सिंह, जय प्रकाश, छोटू राजू, राजेश यादव, पंकज, धर्मेन्द्र यादव आदि ने इस कार्य की काफी प्रशंसा एवं सराहना की।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks