
शाहजहांपुर में कड़ाके की सर्दी को देखते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी गण के द्वारा गरीब एवं बुजुर्ग बंदियों को दिया कंबल।
शाहजहांपुर ।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जेल बंधियों को कंबल वितरित की गई ।जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के द्वारा व्यापार मंडल का आभार व्यक्त किया और उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीबों एवं बुजुर्गो बंदियों को मदद का हाथ बढ़ाकर व्यापार मंडल ने बहुत ही अच्छा कार्य किया है। कुल 100 बंदियों को कंबल भेंट किए गए। सभी बंदियों ने कंबल पाकर खुशी का इजहार किया। और सभी पदाधिकारी गणों
स्वागत किया। इस अवसर पर उतर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल शाहजहांपुर के संरक्षक श्री चंद्रवीर गंगू, जिला अध्यक्ष सौमित्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन, जिला वरिष्ठ महामंत्री अनूप गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सैयद अनवर मियां, महानगर उपाध्यक्ष मोहनीश खां, उपस्थित रहे एवं जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस सर्दी के मौसम में शाहजहांपर के व्यापारियों का काफी सहयोग मिलता है वो चाहे कोई भी मौसम हो लेकिन व्यापार मण्डल हमेशा ही हमारी जेल के बंदियों को सह
योग करता रहता है .