नौ दिवसीय श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

प्रीतनगर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पर नौ दिवसीय श्री राम कथा का हुआ शुभारंभ

चोपन। प्रीतनगर स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पर बुधवार को नौ दिवसीय श्री राम कथा का शुभारंभ भव्य तरीके से हुआ। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और श्रीराम कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।कथा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। कथा व्यास अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी द्वारा पहले दिन भगवान श्रीराम से जुड़े प्रसंगों का विस्तारपूर्वक से वर्णन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ कथा का श्रवण किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि इस नौ दिवसीय आयोजन के दौरान रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा, जिसमें श्रीराम जन्म,राम-वनगमन, सीता-हरण और लंका विजय जैसे प्रमुख प्रसंग शामिल हैं। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। कथा का संचालन मनोज चौबे ने किया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कथा का श्रवण कर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रथम दिन के यजमान शिव जी सिंह सप्तनिक, वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा, नवल किशोर चौबे, अधिवक्ता अमित सिंह, श्यामाचरण गिरी, गणेश तिवारी, प्रदीप अग्रवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, राहुल प्रताप सिंह,शिवम मिश्रा, सुनील त्रिपाठी, विकास चौबे,दिनदयाल सिंह, बबलू सोनी,अनील यादव, अरविंद जायसवाल,सोनी रावत, शबनम मिश्रा, विमला देवी, धर्मशिला देवी, रामदुलारे खरवार, रिंकू तिवारी, अमित सिंह बढ़कू, विकास सिंह छोटकू, हिमांशु प्रियदर्शी सहित सैकड़ों की संख्या में रामकथा प्रेमी मौजूद रहे| सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया मयफोर्स मौजूद रहे|

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks