पूर्व पार्षद प्रत्याशियों से लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों तक को नजरबंद कर दिया गया है

एटा में कांग्रेसी नेता पूर्व सांसद श्री मती सत्या बहन और कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ठाकुर अनिल सोलंकी को पुलिस ने किया नजरबंद ।

कांग्रेस के लखनऊ में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर पुलिस-प्रशासन सख्त हो गया है। पूर्व पार्षद प्रत्याशियों से लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों तक को नजरबंद कर दिया गया है।

ठाकुर अनिल सोलंकी जिलाध्यक्ष ने बताया कि श्री मती सत्या बहन पूर्व सांसद,ठाकुर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष,अरुणेश गुप्ता वरिष्ठ कांग्रेसी सेवा दल,आदर्श मिश्रा डैनी पूर्व जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस,नैना शर्मा एडवोकेट पीसीसी,सुभाष सागर एडवोकेट पूर्व सभासद जिला महासचिव,सावित्री दिवाकर प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस, मोहम्मद तस्बूर जिला अध्यक्ष सोशल मीडिया,सुनील गौतम जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस,संजीव गुप्ता जिला अध्यक्ष सेवादल,चंद्र कांत गांधी जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग,सोहन लाल वर्मा जिला अध्यक्ष राजीव गांधी पंचायती राज संगठन,संतोष गौतम जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ, गुन्जन जैन शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ,सिद्धार्थ नायक एडवोकेट,मधुरकांत कश्यप,सोमबीर दिवाकर,जितेंद्र राना,पंकज गौतम,नेमा दिवाकर,निर्मला देवी,सावित्री देवी,ज्योति सोलंकी एडवोकेट,वेदप्रकाश माथुर एडवोकेट,दिनेश सागर, गुरमीत सिंह , हीरा पाराशर बाल्मीकि,चांद मियां, सरस्वती देवी,राहुल कुमार,मोहित सागर,सुशील सागर,इरफान खान समेत तमाम नेताओं को नजरबंद किया गया है। वहीं कांग्रेसी नेता विकास अवस्थी को भी नजरबंद किया गया है। ठाकुर अनिल सोलंकी कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ने बताया कि रात से ही पुलिस घर पहुंच गई थी।
कांग्रेसियों ने सरकार पर बोला हमला
श्री मती सत्या बहन पूर्व सांसद ने बताया कि भाजपा के लोग डर गए हैं। मंदिर-मस्जिद के अलावा कुछ नहीं किया है। लोगों में हिंसा की प्रवृत्ति पैदा की है। लोकतंत्र में अब धरना-प्रदर्शन तक नहीं करने दिया जाएगा।
ठाकुर अनिल सोलंकी ने कहा कि ये सीधे तौर पर लोकतंत्र में दी गई अभिव्यक्ति की आजादी पर चोट है। संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता डरेगा नहीं।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks