
एटा ! एसएसपी श्याम नारायण सिंह द्वारा अधीनस्थों के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के गांधी मार्केट, बाबूगंज, घंटाघर, हाथी गेट चौराहा आदि जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर शान्ति व कानून-व्यवस्था बनाये रखने एवं आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से पैदल गश्त की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर हिदायत दी गई।इस अवसर पर सीओ सिटी अमित राय एवं कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक राजेश चौहान, इंस्पेक्टर क्राइम बेगराम सिहं कश्यप, इंस्पेक्टर अजब सिंह गुर्जर सहित पुलिस बल मौजूद रहा !