
एटा , निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज 15 दिसम्बर रविवार को मथुरा आ रहे हैं।यह सूचना पाकर एटा के निरंकारी भक्तों में ख़ुशी की लहर दौड़ पड़ी।सभी संत सतगुरु के दर्शनों को लेकर उत्साहित है। मथुरा जोन के जोनल इंचार्ज श्री एच के अरोड़ा ने बताया कि निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के प्रथम बार मथुरा आगमन पर 15 दिसंबर रविवार को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक विशाल संत समागम का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि समागम में प्रदेश के कई नगरों सहित दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश के हजारों भक्तों के आगमन का अनुमान हैं। यह समागम जैत कट नेशनल हाईवे-19, वृंदावन स्थित सनसिटी अनंतम पर आयोजित किया जा रहा है।
सतगुरु के आगमन की सूचना मिलते ही श्रद्धालु भक्तों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। हर भक्त सतगुरू के दर्शन के प्रति उत्साहित है। इसी के साथ ही सभी श्रद्धालु एवं सेवादार भक्त समागम स्थल को संवारने के लिए तैयारी में जुट गए हैं। एटा से भी सेवादार पहुंचेंगे समागम स्थल पर।
मीडिया सहायक अमित कुमार ने बताया कि समागम में संत निरंकारी मिशन के प्रेम, भक्ति और मिलवर्तन के संदेश को जन-जन पहुंचाने के लिए विभिन्न स्थानों से आ रहे अनेक भक्तजन गीत, विचार व कविताओं द्वारा अपने भाव रखेगें, साथ ही सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के दर्शनों के साथ प्रवचनों का दिव्य लाभ भी सभी प्राप्त कर पाऐंगे।