
एटा– थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजकुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) एटा श्री योगेन्द्र सिंह के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नयागांव पुलिस द्वारा थाना नयागांव पर पंजीकृत मुअसं0– 101/24 धारा 80(2), 85, 115(2) बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम में वांछित चल रहे अभियुक्त दीवान सिंह पुत्र नबाब सिंह निवासी ग्राम गुनामई थाना नयागांव जिला एटा को आज दिनाँक 11.12.2024 को समय करीब 11.50 बजे मुखबिर की सूचना पर अल्लाहपुर चौराहा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता–
- दीवान सिंह पुत्र नबाब सिंह निवासी ग्राम गुनामई थाना नयागांव जिला एटा
गिरफ्तार करने वाली टीम–
1- एसओ रितेश ठाकुर
2- उ0नि0 सुरेन्द्र मोहन
3- कां0 आकाश बंसल
4- कां0 प्रवीण कुमार