अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में एंटी भू – माफिया एवं कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक आयोजित*

एटा, जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह द्वारा दिए गए निर्देशानुसार आज मंगलवार को अपर जिलाधिकारी(प्रशासन )सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में एंटी भू – माफिया एवं कर-करेत्तर सम्बंधित समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने विभिन्न मामलों के प्रगति कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यकदिशा निर्देश दिए। एंटी भू माफिया कार्यो के मामलों की समीक्षा करते हुए अपर जिलाधिकारी ने कहा कि लोक निर्माण ,वन विभाग, सिंचाई, नगर निकाय आदि एंटी भू माफिया पोर्टल पर कृत कार्यवाही की फीडिंग समय से कराए ताकि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर रैंक प्रभावित न होने पाए, मार्गो,चक रोड, विद्यालयों की जमीन, चारागाह आदि पर अवैध कब्जा करने वालों पर जमीन कब्जामुक्त कराते हुए कड़ी कार्यवाही की जाए, न्यायालय में लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की जाए ताकि समय से जमीन कब्जामुक्त कराई जा सके। उन्होंने कर-करेत्तर सम्बन्धी मामलों की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों से फीडबैक लिया और विभिन्न विभागों खनिज, आबकारी , स्टाम्प, मंडी,राजस्व विभाग, परिवहन विभाग, विद्युत विभाग, सिंचाई ,वाणिज्य कर,तहसीलों में बकायेदारों आदि सहित समस्त विभागों से कर वसूली के मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसीलों, ब्लॉकों सहित पंचायतों में बैनर पोस्टर लगाकर प्रचार-प्रसार कर लोगों को जानकारी देते हुए उन्हें एकमुश्त समाधान योजना के तहत छूट का लाभ उठाने के लिये प्रेरित करें और विद्युत व परिवहन सहित अन्य विभागों के बकायेदारों के समय से रजिस्ट्रेशन करवाकर राजस्व का बकाया भुगतान जमा करवाने में तेजी लाई जाये, तहसील के टॉप टेन बकाएदारों की सूची जारी कर उनसे अभियान चलाकर प्राथमिकता पर वसूली करें।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह, समस्त उपजिलाधिकारी,अपर उप जिलाधिकारी वेदप्रिय आर्य, सहित सभी तहसीलों के तहसीलदार व सम्बंधित अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।