
72 साल में पहली बार: उपराष्ट्रपति के खिलाफ दिया गया No Confidence Motion…
विपक्षी इंडिया ब्लॉक की ओर से राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (No Confidence Motion) पेश किया गया। खबर है की मंगलवार यानी 10 दिसंबर को राज्यसभा में विपक्ष के तरफ से इस मामले से संबंधी नोटिस दिया गया है। जिसके तहत विपक्ष ने धनखड़ पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा राज्यसभा की कार्रवाई अत्यंत पक्षपातपूर्ण तरीके से संचालित किया जा रहा है। जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है।