मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर।संजू भैया

कासगंज, सोरो जी मेले हमारी सांस्कृतिक धरोहर।संजू भैया।
पौराणिक तीर्थ सोरो शूकर क्षेत्र में अनादिकाल से प्रतिवर्ष लगने वाले मेला मार्ग शीर्ष का उद्घाटन प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के राज्यपाल रहे स्व। कल्याण सिंह जी के पौत्र संजीव सिंह उर्फ संजू भैया के द्वारा विधिवत हवन, पूजन और मां गंगा दुग्ध धार और आरती उतारते कर , फीता काट कर किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मेले हमारे देश की सांस्कृतिक धरोहर है जिससे आमजन को क ई तरीके से लाभ होता है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मेघा रुपम, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक , प्रदेश के उपाध्यक्ष भाजपा ब्रज बहादुर भारद्वाज , विधायक सदर देवेन्द्र राजपूत , विधायक अमांपुर हरिओम वर्मा , जिलाध्यक्ष भाजपा केपी सिंह सोलंकी , नगर पालिका अध्यक्ष सोरों रामकिशोर मेहरे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks